{"_id":"648240a7ca04f86dc50bfe69","slug":"farmers-movement-support-kurukshetra-news-c-18-1-144033-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली रैली की तैयारी में जुटे किसान, कांग्रेस भी देगी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली रैली की तैयारी में जुटे किसान, कांग्रेस भी देगी साथ
विज्ञापन
शाहाबाद। सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने और लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को भी किसानों का लाडवा रोड पर धरना जारी रहा। वहीं किसानों ने पिपली में होने वाली महारैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। किसानों के मंच पर वीरवार को अन्य संगठनों के साथ-साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। साथ ही उन्होंने 12 जून को किसानों की पिपली में होने वाली रैली में कांग्रेस पार्टी के भी शामिल होने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, जवान और पहलवान सभी सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का यह मामला राज्यसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर की जानी चाहिए। साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। वहीं गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा किया जाए और लाठीचार्ज में घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों की प्रत्येक फसल पर एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 12 जून को किसानों ने पिपली में महारैली बुलाई है, उसमें कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा की देश में एमएसपी की लड़ाई लड़ रहे संयुक्त किसान मोर्चे का भी वे समर्थन करंगे। हुड्डा ने कहा कि बेशक गुरनाम सिंह चढूनी ने कारावास से यह संदेश भेजा है कि उन्हें रिहाई नहीं चाहिए सिर्फ एमएसपी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी हरियाणा सरकार से किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग करती है।
विज्ञापन
बॉक्स
विधायक रामकरण कर रहे ढोंग : अरोड़ा
-- -- -- -- -- --
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार में विधायक रामकरण इस्तीफा देकर मात्र ढोंग कर रहे हैं। वे भी उतने बड़े गुनहगार है, जितने प्रदेश में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री। अगर वह चाहते तो किसानो पर लाठीचार्ज नहीं होती।
बॉक्स
ये नेता भी समर्थन देने पहुंचे
-- -- -- --
दीपेंद्र हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा के विधायक मेवा सिंह और मुलाना के विधायक वरुण चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, सुल्तान सिंह जडौला, हरप्रीत चीमा, मनदीप चट्ठा और पूर्व नगर पालिका प्रधान हरीश कवात्रा भी किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचे।
बॉक्स
नेशनल हाईवे जाम करने पर 15 किसान गिरफ्तार, रिहा
इस्माईलाबाद। शाहाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को नेशनल हाईवे 152 पर जाम लगाने वाले 15 किसानों के खिलाफ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद इन सभी किसानों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए किसानों में गुरनाम सिंह चम्मू, सुखदेव सिंह इस्माईलाबाद, जसमेर सिंह, रोहित, सतपाल, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, शेर सिंह, बोहड सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरलाल, सुरेंद्र्र सिंह, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि किसान शामिल है।
फोटो 33
हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन रामकरण काला ने दिया इस्तीफा
- बोले, जब कोई सुनवाई ही नहीं तो ऐसी चेयरमैनी का क्या फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। लाठीचार्ज के दौरान गिरफ्तार किसानों की 24 घंटे में रिहाई न होने और एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद न शुरू होने पर हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन रामरकण काला ने वीरवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अपने लेटर हेड पर लिखित इस्तीफा उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह चेयरमैनी उन्हें डिप्टी सीएम के माध्यम से मिली थी, इसलिए उन्हें इस्तीफा दिया है।
विधायक रामकरण काला चंडीगढ़ रवाना होने से पूर्व अनाज मंडी चौक पर किसानों के धरने में पहुंचे और किसानों को हर तरह से समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने किसानों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की और कहा कि यह लाठियां किसानों पर नहीं बल्कि उन पर चलाई गई है।