फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on preparations for welcoming Nagarkirtan and Yatras at Gurudwara Shri Mastgarh Sahib

Kurukshetra News: गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में नगरकीर्तन व यात्राओं के स्वागत की तैयारी पर की चर्चा

Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for welcoming Nagarkirtan and Yatras at Gurudwara Shri Mastgarh Sahib
शाहाबाद। बैठक के हिस्सा लेते सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। हिंद की चादर, नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शाहाबाद में श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में सिख समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगरकीर्तन और यात्राओं के स्वागत की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब के प्रबंधक हरभजन सिंह ने की और हरियाणा सिख मिशन इंचार्ज सुखविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नगरकीर्तन और यात्राओं की विस्तृत जानकारी संगत को दी। मुख्य सेवादार मंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह जीके के नेतृत्व में एक विशाल साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा 15 नवंबर को गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, दिल्ली से आरंभ होकर 20 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु के महल, श्री अमृतसर साहिब (जन्म स्थान) पर पूरी होगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में संगत भाग लेगी। 16 नवंबर दोपहर 2:30 बजे यह यात्रा शाहाबाद लाडवा रोड चौक पर पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर की तैयारी को लेकर बैठक में 23 सदस्यीय स्वागत कमेटी का गठन किया गया है, जो नगरकीर्तन व यात्रा के स्वागत की समस्त व्यवस्थाएं संभालेगी। सेवादार जगदेव सिंह गाबा ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित एक और भव्य नगरकीर्तन भी लोकल संगत के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से सजाया जा रहा है, जो गांव अजराना स्थित गुरुद्वारा नोवीं पातशाही तक जाएगा।

शाहाबाद। बैठक के हिस्सा लेते सदस्य। विज्ञप्ति

शाहाबाद। बैठक के हिस्सा लेते सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed