फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Slip man killed by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 24 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 24 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन से फिसल कर ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन


ट्रेन के उसके ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के गिरते ही लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।  

शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह सवा सात बजे एक युवक चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया। इससे युवक ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने बताया कि युवक की शिनाख्त शाहाबाद निवासी राजेंद्र (24 वर्ष) के रूप में हुई है।


वह किसी काम से करनाल जा रहा था। वह अंबाला से दिल्ली जा रही ट्रेन में चढ़ रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया।


मारपीट का मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र। थाना झांसा अंतर्गत गांव सलपानी कलां निवासी एक व्यक्ति पर उसके पड़ोस के ही लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

घायल के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस निवासी सलपानी कलां ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शर्म चंद, गुरमेल सिह, धर्मचंद, केवल, गुरजंट ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से  मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed