फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दहेज में गाड़ी के लिए 25 लाख रुपये की मांग करने वाले पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज में गाड़ी के लिए 25 लाख रुपये की मांग करने वाले पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 26 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दहेज में गाड़ी के लिए 25 लाख रुपये की मांग करने वाले पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। गाड़ी के लिए ससुराल वाले विवाहिता को मायके से 25 लाख रुपये लाने के लिए तंग कर रहे थे। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दी शिकायत में असमानपुर वासी संदीप कौर ने कहा कि उसकी शादी 2012 में कुरुक्षेत्र रोड जीएस फार्म के कुलविंदर सिंह से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ विदेश चली गई थी, जहां उसका एक बेटा भी हुआ। बेटे के जन्म के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल लौट आई। ससुराल आने के बाद उसका पति कुलविंदर, सास सतवंत कौर और जेठ विक्रमजीत सिंह मायके से गाड़ी के लिए 25 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो उक्त लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद वह पति के साथ दोबारा विदेश चली गई। लेकिन फिर से उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। विदेश में रह रहे ताऊ की मदद से वह अपने मायके लौटी और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed