फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Copies of the new Mandi Act were burnt

Kurukshetra News: नए मंडी एक्ट की प्रतियां फूंकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Copies of the new Mandi Act were burnt
कुरुक्षेत्र। एमएसपी समेत अन्य मांगों के समर्थन और नए मंडी एक्ट के विरोध विभिन्न किसान संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम नगराधीश डॉ. रमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही लघु सचिवालय पर नए मंडी एक्ट की प्रतियां भी जलाई। इस दौरान उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार ने बताया कि हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर बैठे किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के साथ नोएडा के किसानों को जेल में बंद किया हुआ है। एमएसपी समेत अन्य मांगों पर सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसलिए किसान अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि केंद्र सरकार नया मंडी एक्ट राज्य सरकार के माध्यम से लागू करने जा रही है। इस एक्ट के तहत खाली जगह, सेलर और मिल को अनाज मंडी माना जाएगा। यह कानून तीन कृषि कानून का ही एक हिस्सा है। इससे न सिर्फ किसानों को नुकसान होगा, बल्कि आढ़ती और मजदूर वर्ग को सबसे अधिक नुकसान होगा। इस मौके पर संजीव आलमपुर, विपिन कुमार, दिलबाग सिंह, जय भगवान, मन्नू बूरा, शीशन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed