फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   500 crore worth of business is expected on Dhanteras today.

Kurukshetra News: आज धनतेरस पर 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
500 crore worth of business is expected on Dhanteras today.
कुरुक्षेत्र। धनतेरस के उपलक्ष्य में बर्तनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : udhampur news
कुरुक्षेत्र। उल्लास और उत्साह के साथ शनिवार को धनतेरस मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं। शुक्रवार देर शाम तक ग्राहकों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर 16 मिनट से रात आठ बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन जो वस्तु खरीदी जाती है, वह पूरे वर्ष सुख व समृद्धि लाती है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर आकर्षक ऑफर लगाए गए हैं और बर्तन बाजार में विशेष डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सराफा बाजार के प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतें अधिक हैं। इससे कारोबार में थोड़ी गिरावट है लेकिन ग्राहक फिर भी खरीदारी कर रहे हैं। छोटे सिक्के और चांदी के बर्तन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ : बर्तन व्यापारी प्रिंस शर्मा ने कहा कि लोग तांबे, स्टील और पीतल के बर्तनों की ओर ज्यादा आकर्षित हैं। एक सप्ताह पहले ही करीब 70 से 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को देर शाम तक मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

क्या खरीदना शुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश कुमार ने बताया कि धनतेरस के दिन चांदी, तांबे, पीतल, सोने के बर्तन, धातु की वस्तुएं, झाड़ू, दीपक, नए बर्तन, वाहन, भूमि और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। जो लोग धन की वृद्धि चाहते हैं, वे लक्ष्मी जी और कुबेर जी की प्रतिमा, तिजोरी या पूजा की थाली खरीद सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिए धन्वंतरि जी का पूजन और तांबे के पात्र की खरीद लाभदायक मानी गई है। पुराने बर्तन बेचकर नया बर्तन खरीदना नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार में वृदि्ध, लोगों में दिख रहा खरीदारी का उत्साह

व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस पर करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में बाजार की स्थिति कहीं बेहतर है। आम लोगों में खरीदारी का उत्साह दिख रहा है। बर्तन, वाहन की बिक्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान, साज-सज्जा और सोने-चांदी के सिक्कों में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed