{"_id":"5a51143f4f1c1bd4178b5455","slug":"201515263039-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया 25 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया 25 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने किया 25 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद क्षेत्र के गांव गौरखा में करीब 25 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पहले इस गांव में 28 लाख की लागत से विकास कार्य हो चुके हैं। गांव गौरखा में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय में इस क्षेत्र की अनदेखी हुई थी, लेकिन अब विकास के सूखे को दूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों के पास धन की कमी नहीं है और करोड़ों रुपये की ग्रांट राशि वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल की तरह हरियाणा में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। राजनीति से ऊपर उठकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने पंचायतों और सरपंचों को प्रेरित किया कि विकास में आपसी मनमुटाव को विकास का बाधक न बनाएं, बल्कि तालमेल के साथ गांव की तस्वीर बदलें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को देश-प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के 23 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान बलदेवराज चावला, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी, रविंद्र सांगवान ठोल, कर्णराज सिंह तूर, रिंकू चहल, मलकीत सिंह, गोपाल राणा, मुलखराज गुंबर, अरुण कंसल, नीटू राणा, नरेश खेड़ा, राव रणजीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।