{"_id":"5a1324c14f1c1bca678bc9fd","slug":"11511204033-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम रही प्रथम
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भी मार्शल आर्ट में निपूर्ण थे। आज हमारी नई पीढ़ी को भी मार्शल आर्ट के गुर सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि खास तौर पर लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट के गुर सीखने चाहिए। प्रतियोगिता में 14, 15, 16 आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाए। जिसमें जिला सोनीपत के छात्रों ने प्रथम, कुरुक्षेत्र जिले ने दूसरा तथा कैथल जिले के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या निशी बवेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, पंचकूला, रोहतक, कैथल, अंबाला आदि जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्के एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले गुरु नानक वाटिका स्कूल के छात्रों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को भारत की अनेका में एकता के बारे में समझाया इसके अलावा मूल मंत्र एवं स्वागत गीतों का आयोजन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। स्कूल के भवन निर्माण व अन्य गतिविधियों के लिए मुख्यातिथि ने 31 लाख रुपये मुख्यमंत्री की ओर से देने की घोषणा की। इस अलावा इस मौके पर ठसका मीरांजी के सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने 5100 रुपये बच्चों में मिठाई वितरित करने के लिए दिए। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गोबिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव तारा सिंह, सरपंच संजीव अरोड़ा, बलबीर राणा, अमित बंसल, युधिष्ठिर बहल, रामसिंह, गुरजिंद्र सिंह, मुकेश पपनेजा, गुरचरण, कुलवंत व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।