फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife did not want a child, hanged herself

Karnal News: बच्चा नहीं चाहती थी पत्नी, फंदे पर लटक दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Wife did not want a child, hanged herself
- पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के दयालपुरा गेट स्थित एक घर में 34 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि पत्नी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक रवि के पिता कालू राम ने बताया कि उसका बेटा चालक था। आठ साल पहले उसके बेटे की शादी की थी। उसकी पत्नी बच्चा पैदा नहीं करती थी। इस कारण झगड़े होते थे। उसकी पत्नी उसे घर से निकाल देती थी। वह अलग घर में अपनी पत्नी के साथ जुंडला गेट पर रहता था। जब पत्नी घर से निकाल देती थी तो वह दयालपुरा गेट में रहने आता था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने शहर के थाने में भी शिकायत दे दी थी। वह बहुत परेशान चल रहा था। दो दिन से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। वे सभी अपनी दुकान पर गए थे। जब वह रात को घर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था। जब खिड़की खोलकर देखा तो उसका बेटा फंदे पर लटका था। उनकी मांग है कि उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक रवि का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed