फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Venkat gang's henchman on three-day police remand

Karnal News: वेंकट गैंग का गुर्गा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Venkat gang's henchman on three-day police remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए वेंकट गैंग के गुर्गे विकास उर्फ ज्वाला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया। साढौरा के सरावां निवासी विकास के खिलाफ थाना साढौरा में कई मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ में वेंकट गैंग की गतिविधियों के बारे में खुलासा हो सकता है।
विकास उर्फ ज्वाला व कनीपला निवासी दीपक को 18 जुलाई को साढौरा के गांव असगरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। दोनों बिना नंबर की बाइक पर हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। इस गुप्त सूचना पर सीआईए-2 की टीम ने मौके पर जाकर दोनों को घेर लिया। दोनों ओर से करीब 20 गोलियां चलीं। इसमें दीपक व विकास को पैरों में भी गोली लगी।
विज्ञापन

दोनों तभी से अस्पताल में उपचाराधीन थे। इनमें दीपक को एक अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब विकास को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर काेर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed