फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two arrested including audit team officer taking 50 thousand bribe from JE

Karnal News: जेई से 50 हजार रिश्वत लेते ऑडिट टीम के अधिकारी समेत दो दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including audit team officer taking 50 thousand bribe from JE
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। नगरपालिका में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ से आई ऑडिट कर रही टीम के एक अधिकारी समेत दो को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। नगर पालिका के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के जेई की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। विजिलेंस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑडिट चल रहा है। पिछले बुधवार से चंडीगढ़ से आई ऑडिट टीम नगरपालिका से आवास योजना के रिकाॅर्ड अपने साथ ले गई और नगरपालिका में पीएमएवाई शाखा के जेई मंदीप की लापरवाही बताई गई। आरोप है कि ऑडिट टीम के वरिष्ठ अधिकारी व एक अन्य ने मामले को दबाने के लिए जेई मंदीप से पचास हजार की रिश्वत मांगी। जेई मंदीप रिश्वत देने में आनाकानी करता रहा, लेकिन ऑडिट टीम की ओर से उसे लगातार कॉल किए जा रहे थे। इस दौरान रिश्वत मांगने की बात कॉल रिकाॅर्ड हो गई। जेई मंदीप ने परेशान होकर इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। सोमवार को विजिलेंस की टीम शाम करीब 4:45 बजे नगरपालिका पहुंची। टीम के निर्देश पर मंदीप ने ऑडिट अधिकारी प्रेमचंद व राहुल को नगरपालिका में बुलाया और पचास हजार रुपये की राशि दी। राशि लेते ही विजिलेंस टीम ने ऑडिट अधिकारी प्रेमचंद और राहुल को पकड़ लिया।
विज्ञापन



विजिलेंस की कार्रवाई के वक्त बंद थे नगरपालिका के सीसीटीवी कैमरे

जिस समय नगरपालिका में विजिलेंस की कार्रवाई चल रही थी, उस वक्त नगरपालिका के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस पर नपा सचिव प्रिंस ने बताया कि नगरपालिका में विद्युत रखरखाव का काम चल रहा था, जिसके चलते सीसीटीवी बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑडिटर पिछले बुधवार से जेई मंदीप से 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। मंदीप को मोबाइल पर लगातार रिश्वत देने के लिए परेशान किया जा रहा था। रिश्वत मांगने की पूरी कॉल डिटेल मनदीप के मोबाइल में रिकॉर्ड थी। मंदीप ने पूरे मामले की सूचना विजिलेंस को दी थी, जिसके बार कार्रवाई हुई है।
- प्रिंस कुमार, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed