फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused caught stealing in Kheda and Shani temple, goods recovered

Karnal News: खेड़ा व शनि मंदिर में चोरी करते दो आरोपी पकड़े, सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught stealing in Kheda and Shani temple, goods recovered
तीर्थ नगर का मामला, पुलिस ने दोनों युवकों क खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के तीर्थनगर स्थित खेड़ा मंदिर और शनि मंदिर से चोरी करते पुजारी ने अपने साथियों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस केस दर्ज कर लिया है।
श्री खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त को वह पूजा करके मंदिर में सो गया था। सुबह उसकी आंख खुली तो मंदिर का दान पात्र टूटा हुआ था और बक्से से 16 हजार रुपये और चांदी की मूर्ति गायब थी। जब छानबीन की तो 100 मीटर की दूरी पर दान पात्र पड़ा मिला। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ छानबीन करते हुए शनि मंदिर पर पहुंचे। यहां पर उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो पता लगा कि इन दोनों युवकों ने ही मंदिर में चोरी की है। इन युवकों ने शनि मंदिर से भी पीतल का कलश, नटराज की मूर्ति, भैरो बाबा की मूर्ति व पीतल की घंटी चोरी की है। उन्होंने दोनों युवकों को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान तीर्थ नगर निवासी अमन उर्फ देवी दयाल व सतीश उर्फ हुड्डा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


कार्यालय व ट्यूबवेल से हजारों का सामान चोरी
यमुनानगर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के बिलासपुर स्थित कार्यालय से 350 मीटर लंबी केबल तार और स्क्रैप चोरी कर लिया । जेई हरिओम ने इस संबंध में उप मंडल अधिकारी को शिकायत दी है। उप मंडल अधिकारी राम कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव मंडौली निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका फार्म हाउस तिगरी के पास बना हुआ है। उनके फार्म हाउस से साढ़े सात हार्स पावर के ट्यूबवेल की मोटर अज्ञात चोरी कर लिया गया। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed