फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tribute will be paid to Lieutenant Vinay Narwal today

Karnal News: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tribute will be paid to Lieutenant Vinay Narwal today
डॉ.. मंगलसेन सभागार में आयोजित की जाएगी सभा, विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को चार मई को श्रद्धांजलि देने के लिए डॉ.. मंगलसेन सभागार में सभा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सभा स्थल पर पहुंचे। श्रद्धांजलि का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय की हत्या से परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति तो कोई नहीं कर सकता, लेकिन जनप्रतिनिधि व समाज के नाते सब इस परिवार के साथ खड़े हैं। इस दुख की घड़ी में केंद्र और प्रदेश की सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लेफ्टिनेंट विनय की श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों के लिए सही व्यवस्था करें और सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए करनाल क्लब, मीनार रोड व बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह सहित विनय नरवाल के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed