{"_id":"6aaaf3ff2384043ed00cd0c4","slug":"faridabads-kunal-makes-the-biggest-leap-in-the-under-19-category-karnal-news-c-18-knl1018-993200-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फरीदाबाद के कुणाल ने अंडर-19 में लगाई सबसे लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फरीदाबाद के कुणाल ने अंडर-19 में लगाई सबसे लंबी छलांग
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
करनाल। कर्ण स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-19 और 17 आयु वर्ग में 1500 मीटर, 400 मीटर, बाधा दौड़, लंबी कूद और पोल वॉल्ट के मुकाबले हुए। अंडर-19 लड़कों की लंबी कूद में फरीदाबाद के कुणाल प्रथम, महेंद्रगढ़ के नेतीक द्वितीय और यमुनानगर के वंश तृतीय रहे। प्रतियोगिता 18 सितंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए करीब ढाई हजार खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों के मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण के साथ हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले होंगे। दौड़ के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो स्पर्धाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता के तुरंत बाद एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ कोच उन्हें तकनीकी रूप से और अधिक निखारेंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, डीपीसी धर्मपाल, एईओ सुलेंद्र, एईईओ संदीप खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-19
1500 मीटर दौड़ में हिसार के विनय प्रथम, झज्जर के हितेश द्वितीय और भिवानी के अखिल तृतीय रहे
110 मीटर बाधा दौड़ में झज्जर के सक्षम प्रथम, भिवानी के विनेय द्वितीय और हिसार के अनीश तृतीय रहे
400 मीटर बाधा दौड़ में जींद के हिमांशु प्रथम, हिसार के अनीश द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे
पोल वॉल्ट में जींद के राजन प्रथम, झज्जर के हितेश द्वितीय और भिवानी के राकेश तृतीय रहे
अंडर-17
1500 मीटर दौड़ में पानीपत के सौरव प्रथम, सोनीपत के हर्ष द्वितीय और सोनीपत के अजय तृतीय रहे
110 मीटर बाधा दौड़ में हिसार के शिवम प्रथम, फतेहाबाद के वंश द्वितीय और राई के मानव तृतीय रहे
लंबी कूद में सोनीपत में मोक्ष, फरीदाबाद के ध्रुव द्वितीय और हिसार के पियूष तृतीय रहे
पोल वॉल्ट में भिवानी के सत्यम प्रथम और भिवानी के मयंक द्वितीय रहे