{"_id":"68d994b20590d430c902e86c","slug":"there-is-no-greater-virtue-than-serving-the-needy-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1008-748396-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं : मनोहर लाल
Mon, 29 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-8 के अग्रवाल भवन में जेसीआई करनाल गोल्ड की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 10 जोड़ों को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को ग्यारह सौ रुपये शगुन दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। अपने लिए तो हर कोई जीता है। जरूरतमंद की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं। केंद्रीय मंत्री ने महाराज अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अग्रवाल भवन के प्रधान शम्मी बंसल ने उनका स्वागत किया। दस दुल्हों की बरात को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मेयर रेनू बाला गुप्ता और चेयरपर्सन मेद्या भंडारी ने भी मौजूद रहीं।
मन की बात कार्यक्रम को सुना
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126 वें संस्करण को सुना। उन्होंने सभी से वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया। विधायक जगमोहन आनंद, रमेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, कविंद्र राणा, महामंत्री मानव पुरी आदि मौजूद रहे।