{"_id":"6743cd4c464f1e5d78004c27","slug":"the-weather-will-be-clear-after-light-fog-in-the-early-morning-karnal-news-c-18-knl1008-526340-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अलसुबह हल्की धुंध के बाद होगा मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अलसुबह हल्की धुंध के बाद होगा मौसम साफ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में रविवार को सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया। बीच-बीच में आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रही लेकिन तापमान में आंशिक वृद्धि हुई, जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को भी अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है, इसके बाद वातावरण साफ रह सकता है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 26.6 था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार की सुबह हल्की धुंध रह सकती है लेकिन दिन के तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम खुश्क रहेगा लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इधर, जिले की फिजा आज भी खराब स्थिति में रही है, जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 दर्ज किया गया है, जिससे लोगों की आंखों में परेशानी महसूस होती रही।