{"_id":"62d083d836e2980f3207fbe5","slug":"the-person-running-the-id-in-the-name-of-daler-kotia-was-arrested-from-rajasthan-karnal-news-knl1146722115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलेर कोटिया के नाम से आईडी चलाने वाला राजस्थान से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलेर कोटिया के नाम से आईडी चलाने वाला राजस्थान से काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। मीनाक्षी अस्पताल पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपियों की मदद करने, सोशल मीडिया पर दलेर कोटिया के नाम से धमकी भरे संदेश वायरल करने और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार दो और युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। असंध पुलिस ने जींद जिले के विधाना निवासी सोनू शर्मा उर्फ गटवा व राजस्थान के भरतपुर जिले के नसबारा गांव निवासी महिपाल को गिरफ्तार कर किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिपाल मीणा जोकि दलेर कोटिया के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर संचालित कर रहा था। उस पर दलेर कोटिया के कहने पर धमकी भरे मैसेज व वीडियो दलेर से मंगवाकर पोस्ट करता था। जिसे दलेर कोटिया शेयर कर देता था।
अस्पताल पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार रात चार आरोपियों हरमन सिंह निवासी वार्ड छह सफीदों-जींद, ओमवीर निवासी गांव सालवन, दलवीर सिंह वासी वार्ड आठ सफीदों व बलजिंद्र सिंह वासी गांव जलमाना को गिरफ्तार किया था। ये चारों आरोपी फिलहाल छह दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अब इनके दो और साथी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस इन बदमाशों से और भी राज उगलवाना चाहती है।