फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The dupatta used to strangle the girls was recovered

Karnal News: बच्चियों का गला घोटने वाली चुन्नी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
The dupatta used to strangle the girls was recovered
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पुलिस आरोपी ज्योति का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में ले जाती हुई
अंबाला। शहर के वाल्मीकि बस्ती में दो बेटियों की एक साथ हत्या करने वाली आरोपी मां ज्योति को वीरवार पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दो दिन के रिमांड में पुलिस ने बच्चियों का गला घोंटने में इस्तेमाल की गई चुन्नी को घर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हत्या का कारण पूछने पर ज्योति ने वही बात कबूली कि परिजन सात वर्षीय अमायरा यानी छोटी बेटी के जन्म के बाद से नाजायज होने की बात बोलकर ताने मारते थे। कहते थे कि इतनी सुंदर कैसे है। परिजनों के तानों से तंग आकर सोचा था कि कहीं वह नहीं रही तो बेटी का ताने मार-मार कर जीना मुश्किल कर देंगे। इसलिए खुद ही गला घोटकर मार डाला।
विज्ञापन

बड़ी बेटी योगिता को मारने का सोचा भी नहीं था। वह छोटी बेटी को पहली मंजिल पर बने कमरे से नीचे ले आई थी। नीचे मारते हुए योगिता ने सीढि़यों से देख लिया, इसलिए उसे भी मारना पड़ा। हत्याओं के बाद किसी को शक न हो इसलिए सीधा काम पर चली गई। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील वत्स ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि रिमांड के दौरान किसी और की संलिप्तता, फोन का भी रिकॉर्ड खंगाला था लेकिन कुछ नहीं पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास से झगड़े को देख रचा था खेल

शातिर मां ज्योति ने पूरी प्लानिंग से खेल रच दिया था। दरअसल, 31 जुलाई को वाल्मीकि बस्ती के मकान में दोनों बच्चियां मृत मिली थी। गले पर निशान थे। दादा वेद प्रकाश ने मुताबिक 31 जुलाई यानी हत्याकांड वाले दिन सुबह सात बजे घर पर विकास उर्फ काछा नाम का व्यक्ति आया, जिसने मेरे लड़के सोनू के ऊपर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया था। उनके साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की थी। जाते हुए धमकाकर भी गया था। ऐसे में उसी समय ज्योति ने दोनों बच्चियों के हत्याकांड की कहानी को रचते हुए परिजनों के जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। ताकि हत्याओं का आरोप विकास उर्फ काछा पर आ जाए। पहले पुलिस विकास को संलिप्त मान रही थी लेकिन विकास के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed