फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the bridegroom did not bring the wedding procession

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लेकर आया बारात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
the bridegroom did not bring the wedding procession
दुल्हन सोलह श्रृंगार किए अपने पिया की राहों में पलकें बिछाकर उसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। हर तरफ खुशियाें का आलम था। बारात के स्वागत के लिए हलवाई स्वादिष्ट पकवान बना रहे थे तो सखियां और मेहमान महिलाएं हंसी ठिठौली में व्यस्त थी। घर मेहमानों से भर चुका था। लेकिन बारात आने में देरी हुई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। फोन पर बारात की स्थिति जाननी चाही लेकिन दूल्हा सहित सभी परिजनों के फोन स्विच ऑफ थे। खुशियों भरे चेहरों पर चिंता की लकीरें उभरने लगी। कुछ परिजन दूल्हे के गांव पहुंचे तो उसने बारात लाने से ही इनकार कर दिया। जिससे दुल्हन के अरमान पलभर में बिखर गए। बताया गया कि दूल्हा बड़ी कार और पांच लाख नगदी का दहेज के रूप में चाहता है।
विज्ञापन

मामला मेरठ रोड स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी एक मुस्लिम परिवार का है। 20 दिसंबर को इस घर में बारात आनी थी। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के निकाह की बात एक साल से चल रही थी लेकिन तीन महीने पहले ही लड़के के माता-पिता, नाना, चाचा आदि छह परिजनों ने लड़की को देखने के बाद 1100 रुपये देकर रिश्ता पक्का किया था। लड़के का फर्नीचर का शोरूम है, लेकिन उसने निकाह में देने के लिए फर्नीचर कहीं और से खरीदने की बात कही थी। फिर लड़के के चाचा के शोरूम से सारा सामान लड़के की पसंद से खरीदा। लड़के ने स्वयं आकर लड़की को पसंद किया। उससे ही निकाह करने का वादा करके गया। इसके बाद ही शादी के कार्ड छपवाए गए। निकाह व बारात के स्वागत की सारी तैयारियां की गई हैं। लेकिन कल तक लड़के वालों ने निकाह से इनकार नहीं किया। इसलिए सारी तैयारियां हंसी खुशी से चल रही थी। अब बारात नहीं लाने पर जब कन्या पक्ष के लोग गए तो बात खुली। लड़का निकाह के लिए नहीं मान रहा है की बात कहकर बारात लाने से मना कर दिया। गांव में दोनों पक्षों की सहभागिता में पंचायत बुलाई गई। लड़की वाले आल्टो कार सहित 10 लाख तक सामान देने को तैयार हो गए, लेकिन लड़के वाले फिर भी नहीं माने। इज्जत की दुहाई देते हुए कन्या पक्ष के लोगों ने सहमति का हर संभव प्रयास किया लेकिन लड़के वाले नहीं माने।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा था निकाह की तैयारी करो
-लड़की के पिता ने बताया कि आठ दिन पहले ही लड़के के चाचा आए थे, उन्होंने कहा था कि निकाह के लिए माता पिता राजी हैं लड़का तैयार नहीं हैं लेकिन आप लोग चिंता न करें, लड़के को मना लिया जाएगा। आप लोग निकाह की तैयारियां करो। हो सकता है कि तय तिथि से दो चार दिन पहले ही निकाह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं उन्हें पसंद थी, फिर न जाने क्यों मना कर दिया
-दुल्हन का आरोप है कि तीन बार लड़का उससे मिलने आया था। उसने कहा था कि उसे वह बहुत पंसद है, फोटो खिंचवाई थी। वह समझ नहीं पा रही है कि आखिर अब क्यों मना कर रहा है। भाभी ने भी उससे पूछा था कि हमारी ननद उसे पसंद है या नहीं, तो भी उसने कहा था कि बहुत पसंद है।
दूल्हा क्रेटा गाड़ी मांग रहा था
-दुल्हन की भाभी ने बताया कि दो नवंबर को पहले तारीख फिक्स कर दी थी, तब तक हमारे घर आना जाना था लेकिन बाद में लड़के के घरवाले कहने लगे कि लड़का नहीं मान रहा है। बाद में यह भी पता चला कि यहां लड़की पसंद करने व तारीख तय करने के बाद भी वह अन्य लड़की को भी निकाह के लिए देखने गए थे। हम दस लाख तक खर्च करने को तैयार हैं लेकिन उनकी डिमांड थी कि क्रेट गाड़ी चाहिए।

सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि लड़की के परिजन उनसे मिले थे लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी। उनका कहना है कि वह सारे सबूत लेकर दोबारा थाने में आएंगे। यदि लड़की के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed