फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The aim is to bring smile on the face of the last person of the society: Agriculture Minister

समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The aim is to bring smile on the face of the last person of the society: Agriculture Minister
- अमूपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार, सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर नीतियां बनाकर देश व प्रदेश में कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना और गांव गली गरीब को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उसका विकास करना है।
कृषि मंत्री रविवार को गांव अमुपुर में समाजसेवी ठाठ सिंह राणा के निवास पर सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां ग्राम सरपंच युद्धवीर सिंह, बोबी राणा व विक्रम राणा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और उनके साथ पहुंचे विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा व पूर्व ओएसडी अमेंद्र सिंह का स्वागत किया। सरपंच युद्धवीर सिंह ने गांव के विकास को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को शक्तिशाली के साथ-साथ विश्वगुरू बनाने में लगे हैं। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य देश व प्रदेश में पूरी ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है।
विज्ञापन

विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश की जनता को भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी दिन रात देश को आगे ले जाने के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान व नौजवानों की सरकार है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश व प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। कबीर पंथी ने कहा कि कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास व रोजगार की दृष्टि से नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की सोच का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर रण सिंह चौहान, सरदार निशान सिंह, सुरेंद्र गौरी, रोमी चकदा, प्रकट सरपंच, सुरेश गुल्लरपुर, कर्मवीर मोहड़ी, जयपाल राणा, कदम सिंह वाल्मीकि, भीम सिंह राणा, डाॅ. रमेश डेरी, दलेल सिंह, बलविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, एडवोकेट प्रदीप बोहरा,जयमल सिंह नंबरदार, रोशलाल नंबरदार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed