फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student dies after being hit by high voltage wires in Karnal

Karnal: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से छात्र की मौत, स्टेडियम के शौचालय की छत से बैग उतारते समय हुआ हादसा

Thu, 14 Jul 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,मधुबन, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी,मधुबन, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 10:43 PM IST
सार

छात्र घर से स्कूल नहीं पहुंचा था। मां ने ढूंढा तो वह स्टेडियम में मिला, जब उसके पास बैग न होने पर मां ने पूछा तो पता चला बैग छत पर फेंक दिया है। जब मां ने बैग लाने को कहा तो ये दुखद हादसा हो गया।

विज्ञापन
Student dies after being hit by high voltage wires in Karnal
मृतक आर्यन का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के कुटेल गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास स्थित स्टेडियम की छत से बैग निकालते समय 11 हजार वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व स्कूल प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


कुटेल निवासी जिले सिंह का 14 वर्षीय बेटा आर्यन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि आर्यन गुरुवार को घर से स्कूल के लिए तैयार होकर गया था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। अध्यापकों ने इसकी सूचना फोन से परिजनों को दी। जिसके बाद छात्र की मां उसे ढूंढने के लिए स्कूल व उसके आसपास पहुंची। कुछ समय बाद मां को आर्यन स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित स्टेडियम में मिला।
विज्ञापन


उसके पास स्कूल बैग नहीं था। मां ने स्कूल बैग के बारे में पूछा तो छात्र ने बताया कि उसने स्कूल बैग को स्टेडियम के शौचालय की छत पर फेंका है। जिसके बाद उसकी मां ने उसे बैग लाने को कहा। जैसे ही छात्र बैग लेने छत पर चढ़ा तो 11 हजार वोल्टेज की तारों में उलझ गया और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। शौचालय की छत के ऊपर से तीन तारें गुजर रही हैं। जिसमें एक तार लटक रही थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सज्जन कुमार का कहना है कि छात्र की करंट लगने से मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल मनदीप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आर्यन स्कूल में नहीं आया था। परिजनों को उसके गैरहाजिर होने की सूचना दे दी थी। उसके बाद आर्यन को उसकी मां ने ढूंढ लिया था। उसके बाद यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed