{"_id":"641e182111b21975fa06e064","slug":"seven-bags-of-black-mustard-stolen-from-grain-market-karnal-news-c-18-knl1031-70364-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनाज मंडी से काली सरसों के सात कट्टे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनाज मंडी से काली सरसों के सात कट्टे चोरी
Sat, 25 Mar 2023 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। चोरों ने 19 मार्च को अनाज मंडी में शेड के नीचे रखी काली सरसों के कट्टों में से सात कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने मुनीम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बुढनपुर बांगर निवासी विक्रम ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी स्थित धर्म सिंह राम पाल की दुकान नंबर एक में मुनीम का काम करता है। 16 मार्च को सरकार की ओर से काली सरसों उपरोक्त फर्म की मार्फत 54 कट्टे की खरीद की गई थी। ये कट्टे दुकान नंबर 133 के सामने वाले शेड के नीचे रखे हुए थे और उन पर तिरपाल ढकी हुई थी। 19 मार्च की रात को चोरों ने उनमें से सात सरसों के कट्टे चोरी कर लिए। रात करीब सवा 11 बजे ठेकेदार शिवा का फोन कॉल उसके बेटे पास आया। उसने बताया कि नौ बजे जब वह खाना खाकर लौटा तो शेड़ के नीचे लगे सरसों के कट्टों पर से तिरपाल हटी हुई थी और सात कट्टे गायब थे पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।