फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDO accused of mental harassment, expressed anger

Karnal News: एसडीओ पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
SDO accused of mental harassment, expressed anger
- चार यूनियनों ने दी चेतावनी, रवैया न सुधरा तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी (शहरी) पर मानसिक उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन, एचएसईबी वर्कर यूनियन, एचएसईबी वर्कर एसोसिएशन और अनुबंधित कर्मचारी संघ के संयुक्त बैनर तले कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ का रवैया कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है। यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों को 24-24 घंटे ड्यूटी करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी बात रखने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन पर बेवजह रिश्वत लेने जैसे झूठे आरोप लगाए जाते हैं, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि विभाग में पहले ही कार्यभार अधिक है ऐसे में मानसिक दबाव बनाना अनुचित है। कर्मचारी नेताओं ने दो टूक कहा कि यदि एसडीओ ने अपना रवैया नहीं बदला तो संयुक्त रूप से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर रमेश शर्मा, जगमाल, धर्मवीर, विकास, जितेंद्र, प्रदीप, नरेंद्र, गुरनाम, विकास सैनी, सुरजीत, प्रवीण कुमार, अंकित, जीत सिंह, सुनीता, सतपाल, निहाल और दीपक शर्मा आदि रहे। ब्यूरो-चार यूनियनों ने दी चेतावनी, रवैया न सुधरा तो छेड़ा जाएगा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed