फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   school bus, rule, action, karnal

 बसों में सुधार नहीं तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता

Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
 स्कूली छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट और राज्य सरकार के सख्ती पर मंगलवार से परिवहन विभाग ने करनाल के प्राईवेट स्कूलों की बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुनीता देवी, शिक्षा विभाग से सुशील कुमार, एएसआई अशोक कुमार व परिवहन विभाग से मोटर व्हीकल निरीक्षक अनिल कुमार को शामिल किया गया है। उक्त कमेटी ने मंगलवार को निसिंग ब्लाक के प्राईवेट बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन करती पाई गई। जैसे अधिकतर बसों में महिला सहायक ही नियुक्त और एचएसआरपी की नंबर प्लेट नहीं थी। वहीं कुछ स्कूल बसों की साइड में नीली पट्टी नहीं पाई गई। कुछ स्कूल बसों में कैमरे और रूट बोर्ड तक नहीं थे। कमेटी ने स्कूल संचालकों को चेतावनी देते हुए इन सभी कमियों को एक सप्ताह के अंदर दूर कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर सुधार नहीं हुआ तो बसों को इम्पाउंड कर दिया जाएगा। बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुनीता देवी ने बताया कि स्कूल बसों की चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। जो स्कूल सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत नियमों की पालना नहीं करते। उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed