Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No solid, reliable evidence; all three accused acquitted.

Karnal News: ठोस, विश्वसनीय साक्ष्य नहीं, तीनों आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
No solid, reliable evidence; all three accused acquitted.
करनाल। असंध क्षेत्र के गांव पक्का खेड़ा में महिला की पिटाई और उसकी दाईं आंख में चोट पहुंचाने के मामले में अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए तीन आरोपियों बबली, रिंकू और सरोज को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. राजेश कुमार की अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य पेश करने में विफल रहा। घटना 26 जुलाई 2024 की थी और फैसला आने में दो साल चार महीने का समय लगा।
विज्ञापन




अभियोजन पक्ष के अनुसार, गांव पक्का खेड़ा निवासी रमा उर्फ उमा ने शिकायत दी थी कि 26 जुलाई 2024 को शाम करीब साढ़े छह बजे बबली, सरोज, रिंकू और एक अन्य महिला उसके घर में घुस आए। आरोप था कि सभी ने उसके साथ मारपीट की। बबली ने उसकी दाईं आंख पर मुक्का मारा और बाल पकड़कर घसीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में असंध थाना पुलिस ने 30 जुलाई 2024 को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन




अदालत ने फैसले में मेडिकल रिकॉर्ड को महत्वपूर्ण माना। महिला की मेडिकल लीगल रिपोर्ट में पति के साथ झगड़े के दौरान चोट लगना दर्ज था। अदालत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोप लगाया कि बबली ने उसकी आंख पर मुक्का मारा था लेकिन मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज इतिहास इस आरोप से मेल नहीं खाता। डॉक्टर ने यह भी बताया कि चोट सख्त सतह पर गिरने से लगने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। जांच अधिकारी चोट की प्रकृति और गंभीरता के संबंध में भी स्पष्ट मेडिकल राय जुटाने में विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दिन तक नहीं हुई थी एफआईआर



अदालत ने एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी पर भी सवाल उठाए। घटना 26 जुलाई की थी जबकि एफआईआर 30 जुलाई को दर्ज की गई। पुलिस को घटना वाले दिन ही अस्पताल से सूचना मिल गई थी लेकिन चार दिन की देरी का कोई संतोषजनक कारण रिकॉर्ड पर नहीं आया। अदालत ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में रोजनामचा (डीडी) की एंट्री भी पेश नहीं की। इसके अलावा शिकायतकर्ता, पुलिसकर्मी और जांच अधिकारी के बयानों में शिकायत दर्ज कराने की तारीख और स्थान को लेकर विरोधाभास मिले।




घर में घुसने का आरोप भी साबित नहीं



अदालत ने जांच की खामियों को भी रेखांकित किया। पुलिस ने किसी स्वतंत्र व्यक्ति, गांव के सरपंच या नंबरदार को जांच में शामिल नहीं किया। महिला को अस्पताल ले जाने वाले उसके मामा बलविंदर सिंह की भी गवाही नहीं कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खुलासे और घटनास्थल की निशानदेही के दस्तावेज तो पेश किए लेकिन इनसे कोई बरामदगी नहीं हुई। अदालत के अनुसार, शिकायतकर्ता यह भी स्पष्ट नहीं कर सकी कि किस आरोपी ने क्या भूमिका निभाई और किसने जान से मारने की धमकी दी। घर में घुसने के आरोप के समर्थन में भी जरूरी तथ्य और साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed