{"_id":"58124b2b4f1c1bcf75bc4f08","slug":"protesting-against-the-government-of-the-colony-to-be-valid-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी वैध कराने को सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी वैध कराने को सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों को वैध कराने को लेकर लोगों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरनारत लोगों ने चेताया है कि जब तक कालोनी वैध नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता यमुना विहार कालोनी के मान सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए मान सिंह ने कहा कि करनाल वैसे तो सीएम सिटी कहा जाता है, लेकिन यहां पर इतने दिन से धरने पर बैठे लोगों की बात तक सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया है। अधिकारी अवैध कॉलोनियों के रहने वाले लोगों से बात तक नहीं करना चाह रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में अगर अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वे सभी सरकारी टैक्स का विरोध करेंगे। उनका सीधा सा फार्मूला होगा जब सुविधा नहीं तो टैक्स भी नहीं। विभिन्न कालोनियों से आए लोगों के साथ साथ महिलाओं ने भी जमकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। लोगों ने सीएम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, धरने पर संघर्ष समिति के स्थाई प्रधान का भी चुनाव किया गया, इसमें बीर सिंह लाठर को प्रधान बनाया गया। पार्षद बाघ सिंह का कहना है कि प्रशासन उन्हें हलके में न ले, ये धरना समाप्त एक ही तरीके से हो सकता है कि हमारी कॉलोनियों को वैध करो और वहां पर विकास कार्य शुरू हों।
विज्ञापन