फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the lines of Kaun Banega Crorepati, students will answer the questions of Contact Didi

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर विद्यार्थी देंगे संपर्क दीदी के सवालों का जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Kaun Banega Crorepati, students will answer the questions of Contact Didi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर विद्यार्थी अब संपर्क दीदी के सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए विशेष रूप से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देखा जाएगा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों ने कितनी पढ़ाई की और उनका कितना ज्ञानवर्धन हुआ। संपर्क फाउंडेशन एप पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
तीन चरणों में होने वाली प्रतियोगिता 21 मई तक चलेगी। इस संदर्भ में विभाग की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर होने वाली क्विज विद्यार्थी को मनोरंजक तरीके से अपने उत्तर देने के लिए प्रेरित करती है। वहीं मूल्यांकन को भी रुचिकर बनाता है। इसमें विभाग के अध्यापकों द्वारा तैयार किये गए प्रश्न बैंक को शामिल किया गया है। एप का लिंक विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जा रहा है। इसमें एप को इंस्टॉल करने, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए होने वाली संपर्क बैठक और पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभिभावक भी कर सकेंगे आकलन
तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी करते हुए अभिभावक भी बच्चे की स्थिति का आंकलन कर सकते हैं। इसमें उन्हें बच्चों का रिपोर्ट कार्ड भी मिलेगा। इससे बच्चों में सीखने की एक स्व प्रेरणा उत्पन्न होगी और वे सीखने के लिए लगातार उत्साहित रहेंगे। बच्चों का प्रगति पत्रक (असेस्मेंट प्रोग्रेस कार्ड) रिपोर्ट को अगली कक्षा में प्रमोट करने के तौर पर भी काम में लिया जा सकेगा और ये बच्चों के सीखने में भी मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन चरणों को करें पूरा
चरण 1 : संपर्क स्मार्टशाला मोबाइल एप्लीकेशन पर पंजीकरण के बाद दीदी के सवाल टैब पर क्लिक करना होगा।
चरण 2 : दीदी के सवाल टैब पर क्लिक करने के बाद मोबाइल टेस्ट पर क्लिक करना होगा।
चरण 3 : फेच चाइल्ड इनफार्मेशन पर क्लिक करके बच्चे का एसआर नंबर डालकर बच्चे का आंकलन कर सकेंगे
इस तरह आयोजित होगी प्रतियोगिता
चरण -1 (अध्याय एक से पांच)
कक्षा तिथि
पहली 24 मार्च
दूसरी 24 मार्च
तीसरी 25, 26 और 28 मार्च
अन्य 29 और 31 मार्च
--
चरण -2 (अध्याय छह से दस)
कक्षा तिथि
पहली 06 से 08 अप्रैल
दूसरी 11 से 13 अप्रैल
तीसरी 18 से 20 अप्रैल
अन्य 21 से 23 अप्रैल
चरण -3 (अध्याय 10 से आगे)
कक्षा तिथि
पहली 09 से 11 मई
दूसरी 12 से 14 मई
तीसरी 16 से 18 मई
अन्य 19 से 21 मई
शिक्षकों से अपील है कि बच्चों के अभिभावकों को आकलन करने के लिए प्रोत्साहित करें और किसी भी प्रकार की नकल न हो यह सुनिश्चित करें। ताकि बच्चों के सीखने के वास्तविक स्तर को जानकर अगले अकादमिक सत्र के लिए कक्षा कक्ष में शिक्षण प्रक्रिया को बच्चों के स्तरानुसार योजनाबद्ध किया जा सके।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed