फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder

तीन दिन पहले नौकरी करने आए पानीपत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
murder
शहर में नौकरी करने आए पानीपत निवासी 25 वर्षीय एक युवक का शव कर्ण लेक स्थित गोल्फ क्लब के समीप पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। सदर थाना जांच अधिकारी रणधीर ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि कर्ण लेक के समीप गोल्फ क्लब के पास पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। शव फंदे से उतारा तो उसके बनियान में उसका मोबाइल मिला। जिसकी सिम दूसरे मोबाइल में डाली और उसके परिजनों से संपर्क किया। तब पता चला कि युवक पानीपत में डाबरा कॉलोनी का रहने वाला है। जो नौकरी के लिए तीन दिन पहले करनाल आया था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि विशाल तीन दिन पहले घर कहकर आया था कि वह करनाल में नौकरी करेगा। दो दिन से उसका मोबाइल बंद था। उन्होंने सोचा कि वह घर आ जाएगा लेकिन पुलिस से सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed