फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mother jumped on canal with son, lady escaped and son not found

बेटे के साथ नहर में कूदी, महिला को बचाया, बच्चा लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
mother jumped on canal with son, lady escaped and son not found
कर्ण लेक के पास मंगलवार दोपहर एक महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर नहर में कूद गई। नहर में नहा रहे कुछ युवकों ने महिला को बाहर निकाल लिया लेकिन 4 साल का बेटा पानी में बह गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में बच्चे की गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। महिला के नहर में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला मीनू मासिक रूप से परेशान चल रही है।
विज्ञापन

एक राहगीर ने बताया कि दोपहर के समय गांव उचाना के समीप नहर पुल पर एक महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर खड़ी थी। वह परेशान नजर आ रही थी। इस दौरान उसने पहले एक ट्रक के नीचे आने की कोशिश की। वह ट्रक के सामने आ गई तो ट्रक चालक ने ट्रक का दूसरी दिशा में कट मार दिया। कुछ ही समय पर वह नहर में कूद गई। इस दौरान नहर में नहा रहे कुछ युवकों ने उस महिला को नहर में कूदते देख लिया। उन्होंने अन्य व्यक्ति की मदद से उसे निकाल लिया। जब महिला को नहर से निकाला तो उसने अपना नाम मीनू निवासी गांव बोड़ी कुरुक्षेत्र बताया। उसने यह भी बताया कि उसकी गोद में चार साल का बेटा था। इसके बाद नहर में चार साल के बच्चे की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सूचना पर सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

-कर्ण लेक के समीप नहर में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो राहगीरों ने महिला को बचा लिया था। बताया जा रहा है कि उसका चार साल का बेटा भी साथ था। जिसका नहर में कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। महिला के परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही है और उसकी दवा भी चल रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed