Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Message of road safety resonates; students emphasize that caution is the key to staying safe.

Karnal News: गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने बताया- सावधानी ही है बचाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Message of road safety resonates; students emphasize that caution is the key to staying safe.
एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद
करनाल। सड़क पर जिंदगी की रफ्तार से ज्यादा जरूरी सुरक्षा है। यातायात नियमों की अनदेखी कई बार जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। इसी संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचने और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए अमर उजाला के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल निर्मल धाम, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म और एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और शब्दों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। किसी ने हेलमेट पहनने की अपील की तो किसी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को नारे के जरिये सामने रखा।
विज्ञापन


नारों के जरिये समझाई नियमों की अहमियत
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ऐसे नारे लिखे, जो कम शब्दों में बड़ी बात कह गए। इनमें ''''हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ'''', ''''तेज रफ्तार का छोड़ो विचार, सुरक्षित घर पहुंचना है हर बार'''', ''''सड़क पर रखो नियमों का ध्यान, सुरक्षित रहेगा हर इन्सान'''' और ''''मोबाइल को दो आराम, ड्राइविंग पर रखो ध्यान'''' जैसे संदेश शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल बोले- जागरूकता है बहुत जरूरी
जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल कोमल लाठर का कहना है कि बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी है। नारा लेखन जैसी गतिविधियों से विद्यार्थी यातायात नियमों को रचनात्मक तरीके से समझते हैं और दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं।
संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम की प्रिंसिपल कविता अरोड़ा का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा के नियमों का पालन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने अपने नारों के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट और नियंत्रित गति का महत्व प्रभावी ढंग से बताया।
संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, जरीफा फार्म की प्रिंसिपल मंजू यादव का कहना है कि बच्चे समाज में बदलाव के अच्छे संदेशवाहक बन सकते हैं। जब वे खुद यातायात नियमों को समझेंगे, तो अपने परिवार और परिचितों को भी इनका पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा का कहना है कि सड़क हादसों से बचाव के लिए जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ती हैं।

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिखे स्लोगन दिखाई छात्राएं अपनी प्रिंसिपल के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed