फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Matnhel open a military school in: CM

मातनहेल में खोलेंगे सैनिक स्कूल : सीएम

Mon, 10 Aug 2015 01:22 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में एक और सैनिक स्कूल की
विज्ञापन
स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही एक सैनिक स्कूल को सैनिक कॉलेज बनाया जाएगा और घरौंडा में एनसीसी एकेडमी खोली जाएगी। सीएम ने घोषणा की कि पृथ्वीराज चौहान के नाम से तरावड़ी में शोध संस्थान बनाया जाएगा।

इसके लिए स्थानीय लोगों को जमीन उपलब्ध करानी होगी। यह संस्थान देश की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को सहेजने और संजोए रखने का काम करेगा। वह रविवार को सैनिक स्कूल कुंजपुरा और तरावड़ी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कुंजपुरा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बने छात्रावास का उद्घाटन किया और इतनी ही राशि से बनने वाले दूसरे छात्रावास भवन का भी शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि इस समय कुंजपुरा और रेवाड़ी में सैनिक स्कूल चल रहे हैं।

इनके अलावा झज्जर के मातनहेल में सैनिक स्कूल स्थापित करने की योजना है। साथ ही तीनों में से एक को सैनिक कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। 9 अगस्त, 1942 को देश में जांबाज सैनिकों, क्रांतिकारियों व देश भक्तों ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को यहां से भगाया था। उन्हीं अमर शहीदों की बदौलत समाज को स्वतंत्र वायु में सांस लेने का हक मिला है। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, ओएसडी जवाहर यादव, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता, एडीसी गिरीश अरोड़ा, अशोक सुखीजा, चंद्रप्रकाश कथूरिया, योगेंद्र राणा, जयपाल शर्मा, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, सुभाष चंद्र, सुनील गोयल, कृष्ण गर्ग, प्रबीर कुमार, आईटीआई के प्रिंसिपल एमएस सांगवान, आईटीआई के संयुक्त निदेशक प्रताप सिंह नरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

मेरा भी सपना था सैनिक स्कूल में जाना
मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों से अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि उनका सपना था कि कभी सैनिक स्कूल में जाएं, परंतु उस समय इच्छा पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस सैनिक स्कूल के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा, ताकि भविष्य में यहां से छात्र शिक्षा ग्रहण करके देश की सेवा कर सकें। इस स्कूल की स्थापना 1961 में हुई। तब से लेकर यह विद्यालय प्रगति के पथ पर चल रहा है। स्कूल में 432 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूल करनाल के 700 छात्र एनडीए में जा चुके हैं, जो कि अच्छी बात है।

अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल के प्रांगण में हर घर हरियाली योजना को बढ़ावा देने के लिए रूद्राक्ष का पेड़ लगाया। मेजर जनरल नरेंद्र पाल सिंह, कर्नल वाईएस परमार, उपायुक्त डॉ. जे गणेशन, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने मोलसरी के पौधे लगाए। सैनिक स्कूल में रह रहे 100 परिवारों को 5-5 पौधे भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed