Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four-hour power cut on a holiday; household chores affected

Karnal News: छुट्टी के दिन चार घंटे तक बिजली कटौती, घरेलू कामकाज प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four-hour power cut on a holiday; household chores affected
 शहर के मॉडल टाउन में रखा बिजली ट्रांसफार्मर। संवाद
करनाल। शहर में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को छुट्टी के दिन भी राहत नहीं मिल रही है। रविवार को शहर के कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। सेक्टर-13 जैसे पॉश इलाके में भी सुबह से बिजली के कट लगते रहे। रामनगर, प्रेमनगर, शिव कॉलोनी, कैथल रोड और सेक्टर-12 व 13 सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार को नौकरीपेशा लोगों और कामकाजी महिलाओं के लिए छुट्टी का दिन घर के जरूरी काम निपटाने का होता है, लेकिन लंबे बिजली कटों ने उनकी दिनचर्या प्रभावित कर दी।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से रविवार को 33 केवी रामनगर पावर हाउस से जुड़े छह फीडरों पर तकनीकी कार्य के चलते दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इनमें रामनगर, प्रेमनगर, शिव कॉलोनी, कैथल रोड, मान कॉलोनी और डिस्पोजल फीडर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमके, कुटिया और सेक्टर-12 फीडर पर भी जनरल मेंटेनेंस और आरडीएसएस कार्य के चलते चार घंटे का परमिट लिया गया। इससे कोर्ट, बैंक, नगर निगम, एलआईसी कार्यालय, सेक्टर-13 मार्केट, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड और डीसी कार्यालय सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।


अक्तूबर में मिलीं 6853 शिकायतें
बिजली सुविधा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में शहर के 18 सब डिवीजनों से कुल 6853 शिकायतें मिलीं। इनमें सबसे ज्यादा 1400 शिकायतें मेरठ रोड और 1297 नेवल सब डिवीजन से संबंधित थीं। निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1647 शिकायतों का समाधान एक घंटे के भीतर किया गया। 1303 शिकायतें एक से दो घंटे, 1122 शिकायतें दो से तीन घंटे और 1438 शिकायतें तीन से चार घंटे में निपटाई गईं। वहीं, 1343 शिकायतों का समाधान चार घंटे से अधिक समय में हुआ।

नवंबर में अब तक बिजली निगम को 2168 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 2128 का समाधान किया जा चुका है। शेष 40 शिकायतें बिल संबंधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed