Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ASI caught taking a bribe sent to judicial custody

Karnal News: रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
ASI caught taking a bribe sent to judicial custody
करनाल। तरावड़ी थाने में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई अनुराग को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीबी ने उसे शनिवार को थाने में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वह करीब तीन महीने पहले ही करनाल जिले में तैनात हुआ था।
विज्ञापन

एएसआई अनुराग की पहली तैनाती जिला पुलिस पानीपत में रही थी। इसके बाद उसने सीआईडी मेन में सेवाएं दीं। वह एसीबी में भी काम कर चुका है। करीब तीन महीने पहले उसकी तैनाती जिला करनाल में हुई थी। यहां वह तरावड़ी थाने में तैनात था। शनिवार को एसीबी ने उसे 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके बेटे खुशप्रीत सिंह को कम पीटने, बिना परेशानी अदालत में पेश करने और केस हल्का रखने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाने में रकम लेते हुए पकड़ लिया। रिश्वत की रकम उसकी गाड़ी से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed