फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

सात सेकेंड के भूकंप के झटकों ने छुड़ाए पसीने

Tue, 27 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 27 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
karnal news
दोपहर दो बजकर 41 मिनट पर करीब सात सेकेंड के लिए आए भूकंप ने आम से लेकर
विज्ञापन
खास लोगों के पसीने छुड़ा दिए। कोर्ट परिसर से वकीलों के साथ जज भी तेजी से बाहर आए, वहीं लोगों ने बाजार व कॉलोनियों घरों और दुकानें छोड़कर खुले में आकर राहत महसूस की। भूकंप का डर इतना था कि लोग घरों के बाहर बच्चों को लेकर भाग निकले। भूकंप के बंद होने के काफी देर तक लोग दोबारा अंदर नहीं गए, हर कोई समझ रहा था कि भूकंप एक बार फिर से आएगा।
जिले में भूकंप के झटकों को हर किसी ने महसूस किया। शहर के मुगल कैनाल मार्केट, सदर बाजार, कुंजपुरा रोड, चार चमन कालोनी, रामनगर सहित कस्बों में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एक दूसरे को मोबाइल से भूकंप को लेकर हैरानी के साथ बातचीत करते रहे।

सीएम सिटी में तो लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आ गए और एकाएक घटी इस घटना से स्तब्ध रह गए। करनाल के ओल्ड पुलिस लाइन रोड का यह नजारा रहा कि दुकानों से सभी लोग भूकंप के झटके आने के बाद भागकर सड़क पर आ गए। लघु सचिवालय और अदालत में से भी अधिकारी कमरों से बाहर निकल आए। अदालत में कई जज और वकील भी बाहर निकल आए। बाद में राहत महसूस की।
लोग बोले, भूकंप ने उड़ा दी नींद
असंध के बसस्टैंड एरिया वासी संदीप कुमार ने बताया कि वह सो रहे थे। भूकंप ने बेड को हिला दिया। नींद उड़ गई और बाहर लोगों का शोर सुनकर वह हैरान हुए। बाहर आकर पता चला कि भूकंप आया था। पूरी कॉलोनी की महिला व बच्चे काफी देर तक गलियों में खड़ी रहकर चिंता जताती रही, वहीं काजल सेन ने बताया कि वह भी सो रहे थे। बेड हिलता महसूस करते ही वह सभी बाहर आए। उन्होंने पड़ोसियों को भी बाहर आने के लिए कहा। ऑटो मैकेनिक संजय ने बताया कि भूकंप आया, हम एक दम काम करते करते दुकान से बाहर आए। दुकानदार गौरव ने बताया कि जमीन को हिलते हुए पाया और जब महसूस किया की यह भूकंप का झटका था तो वह भी हैरान हो गए। तुरंत दुकान से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed