{"_id":"58139fa24f1c1b944ebc4fae","slug":"karigar-captive-loot-gold-chain-sneching-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारीगर को बंधक बनाकर लूटा सोना, महिला के गले से चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारीगर को बंधक बनाकर लूटा सोना, महिला के गले से चेन छीनी
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। धनतेरस के दिन भी बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला दी। नीलोखेड़ी में जहां ज्वैलर्स के कारीगर से दो नकाबपोश युवकों ने रिवॉल्वर के बल पर दिनदहाड़े पचास ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए, वहीं दूसरी वारदात में मुख्यमंत्री के आवास के पास ही स्थित एक पार्क में टहल रही महिला के गले से दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
कस्बे की मेन मार्केट में लूट से दहशत
नीलोखेड़ी । कस्बे की मेन मार्केट स्थित गोल मार्केट की ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे कारीगर से पचास ग्राम के करीब सोना लूटकर ले गए। इस लूट से दुकानदारों में दशहत का माहौल है। ऊपरी मंजिल पर उस्मान कोलकाता निवासी अपनी पत्नी व तीन बच्चों तथा साले नियामत के साथ सोने के जेवर बनाने का काम करता है। वह अठारह वर्षों से कार्य कर रहा है। जिस समय वारदात हुई उस समय उस्मान करनाल गया हुआ था और नियामत दुकान पर था। नियामत की बहन इस्माल साथ वाले कमरे में होने पर भी उसे लूट की कानों कान खबर तक नहीं लगी। दोपहर 12:40 बजे एक नकाबपोश गोल मार्केट में दूसरी मंजिल पर चढ़ा और वहां एक दुकान में सोने के जेवर बना रहे 24 साल के नियामत को जेवर बनाते हुए देखकर वापिस चला गया। कुछ ही सेकेंड में एक अन्य युवक के साथ उस्मान के पास पहुंच गया। एक युवक ने उस्मान से कहा कि उसने एक अंगूठी और एक नाक का कोका बनने के लिए दिया था। उस्मान के जवाब देने से पहले ही दोनों ने उस्मान को पकड़ लिया। एक लुटेरे ने रिवॉल्वर निकालकर उस्मान के मुंह पर टेप लगा दिया और हाथ पीछे से बांध दिए। दोनों युवकों ने दराज से सोना उठाया और फरार हो गए। नियामत ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और टेप खोलने के बाद शोर मचाया और नीचे की तरफ भागा लेकिन दोनों युवक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बुटाना थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।
टैंट का फायदा उठाया
दिवाली के मौके पर गोल मार्केट में नीचे कई दुकानों ने सेल लगा रखी थी और टैंट लगे होने की वजह से ऊपर की बिंल्डिंग दिखाई ही नहीं दे रही थी। इसका फायदा लुटेरों ने उठाया। दोनों लुटेरे जब मोटर साइकिल लेकर फरार हो रहे थे तो शोर सुनर दुकानों के बाहर मंदिर का का निर्माण कर रहे मिस्त्री हरवैल सिंह का ध्यान युवकों की तरफ चला गया। हरवैल सिंह ने बताया कि लूटेरे काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाइक पर थे। दोनों युवकों ने मुंह ढांप रखे थे। मेन मार्केट होने के बावजूद भी मार्केट के बाहर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है।
विज्ञापन
यही वजह है कि दोनों युवक आराम से आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह का कहना है कि लुटरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
रामनगर में चेन स्नेचिंग
करनाल। सीएम सीटी करनाल में चेन स्नेचिंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजे मामले के अनुसार कल रात करीब साढ़े नो बजे प्रेम नगर में अपने घर के पास बने पार्क के पास सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार फरार हो गया। पीड़ित महिला डॉ. शशि उप्पल के अनुसार वो पड़ोस में रहने वाली सुषमा सोनी व अपनी बेटी के साथ सैर करने निकली थी कि अचानक बाइक सवार युवक चेन झपटकर ले गए। सूचना मिलने पर राम नगर चौकी इंचार्ज राजपाल व एसएचओ सीटी मोहन लाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।