फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inauguration of the road constructed at a cost of Rs 1.17 crore till Dadupur Rangran

Karnal News: दादुपुर रंगरान तक 1.17 करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the road constructed at a cost of Rs 1.17 crore till Dadupur Rangran
मधुबन ऊंचा समाना गांव में दादुपुर रंगरान तक जाने वाली सड़क का उदधाटन करते विधान सभा अध्यक्ष हरव
घरौंडा/मधुबन। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को 1.17 करोड़ रुपये से बनी ऊंचा समाना गांव से दादुपुर रंगरान तक की करीब पौने तीन किमी लंबी सड़का का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में पिछले दस सालों में करीब 80 नई सड़कें बनवाई जा चुकी हैं। करनाल के ताऊ देवी लाल चौक से यमुना तट तक मेरठ रोड को स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे बनवाकर राज्य सरकार ने इस पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिससे अब आवागमन बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को गांव ऊंचा समाना पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क अच्छा होगा वह अधिक प्रगति करेगा। ऊंचा समाना में पहले पुराने पुल के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। राज्य सरकार ने इस पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फ्लाईओवर के दोनों ओर रैंप बनाए गए हैं। पहले एक तरफ पीटीसी और दूसरी ओर पक्का पुल धाम होने के कारण अक्सर जाम लगा रहता था। दोनों ओर अंडर पास बनने से अब जाम नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि पक्का पुल के साथ सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, मंडी बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सतबीर, मंजू खैंची, मनजीत, सरपंच सुरेंद्र, ब्रह्मपाल, अजय राणा, निशांत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed