{"_id":"68dada2676b355cdeb06e03f","slug":"hanuman-swaroop-will-go-door-to-door-on-ashtami-and-bless-the-devotees-karnal-news-c-18-knl1008-749100-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अष्टमी पर घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे हनुमान स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अष्टमी पर घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे हनुमान स्वरूप
Tue, 30 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर में अष्टमी के अवसर पर मंगलवार को हनुमान स्वरूप घर-घर अपने चरण डालकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी कर ली है। हाथ में मौला लिए ढोल की थाप पर नाचते हुए हनुमान स्वरूप सभी श्रद्धालुओं के घर जाएंगे। पुष्प मालाओं से स्वागत के बाद उनकी आरती की जाएगी। इस बार जिले में लगभग 10 हनुमान सभाएं हैं। श्री ब्रह्माकुंड हनुमान सभा रामनगर के प्रधान पंडित पारस ने बताया कि 40 दिन व्रत रखने के बाद आज अष्टमी से विजय दशमी तक हनुमान स्वरूपों की नगर परिक्रमा के दौरान हनुमान स्वरूप जी के पावन चरण घर-घर में डलवाए जाते हैं। मंगलवार सुबह इसकी शुरुआत की जाएगी। तीन अक्तूबर तक नगर परिक्रमा करने के बाद 4 अक्तूबर को हरिद्वार में मां गंगा स्नान करके इन व्रत को खोला जाएगा।
विज्ञापन