फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   guest teacher in karnal

सीएम से मिले गेस्ट टीचर, नहीं उठाया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
guest teacher in karnal
अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने माल रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अनावश्यक राजनीतिक दबाव ना बनाएं और धरना छोड़ दें। गेस्ट टीचर को 58 साल की जॉब सिक्योरिटी दे दी है। उनसे जो बन सकेगा वह करेंगे। इस मामले में कार्रवाई जारी है। कुछ कानूनी अड़चनें हैं। इस बाबत वह प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अधिकारियों से बातचीत करेंगे। शुक्रवार को विचार-विमर्श के बाद कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। इसके बाद भी अतिथि अध्यापक सेक्टर-12 में सड़क पर जाम लगाकर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने निर्मल कुटिया से शाम का लंगर चखा। दोपहर तीन बजे से रात्रि दस बजे तक वह वहीं डटे रहे। डेरा डाले जाने की सूचना पर रात को अतिथि अध्यापकों के परिजन भी गांवों से करनाल की तरफ चल पड़े हैं। रात्रि तक काफी संख्या में उनके यहां पहुंचने की आशंका है। अतिथि अध्यापकों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से पत्र जारी नहीं होता वह सड़क पर ही डटे रहेंगे। यहीं रात गुजारेंगे। अतिथि अध्यापकों में काफी संख्या में महिला अध्यापक भी हैं जो सड़क पर लेटी हुई हैं। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed