फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Food markets across the district remained closed in support of Bharat Bandh

भारत बंद के समर्थन में बंद रहीं जिलेभर की अनाज मंडियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Food markets across the district remained closed in support of Bharat Bandh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रदेश चेयरमैन ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 110 अनाज मंडियां भारत बंद के समर्थन में शाम चार बजे तक बंद रही हैं। किसी भी तरह की खरीद नहीं की गई है। इधर, अनाज मंडियों में सोमवार को कई किसानों को फसल खरीद के लिए शाम चार बजे तक का इंतजार करना पड़ा। सुबह से हजारों की संख्या में श्रमिक भी खाली बैठे नजर आए।
हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि दिनभर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में कारोबार पूरी तरह बंद रहा। किसान भी शाम 4 बजे तक इंतजार करते रहे। शाम 4 बजे के बाद ही सभी अनाज मंडियों में खरीद शुरू की गई। इधर करनाल अनाज मंडी में सुबह से कई किसान 1509 किस्म का धान लेकर पहुंचे। लेकिन उन्हें मंडी में धान के ढेर लगाने पड़े, क्योंकि आढ़ती धान की खरीद नहीं कर रहे थे। यही कारण था कि यहां बड़ी संख्या में श्रमिक भी खाली बैठे थे। कोई ताश खेलकर समय गुजार रहा था तो कोई धान की बोरियों पर ही नींद ले रहा था, कुछ कुर्सियों पर बैठे समय काट रहे थे।
विज्ञापन

सुबह ही किराये की ट्राली में धान लेकर आया था, इसलिए मंडी शेड में ढेरी लगाकर ट्राली को खाली करके वापस कर दिया। अब इंतजार कर रहा हूं।
जाहिद किसान मुजफ्फरनगर यूपी
-धान लेकर तो सुबह तड़के ही पहुंच गए थे, मंडी बंद रहेगी, इसकी जानकारी नहीं थी। यहां पता चला कि हड़ताल है, अब तो शाम को जब आढ़ती आएंगे, तभी खरीद होगी।
इसरार, बेगीबास देवा, सहारनपुर यूपी
-1509 प्रजाति का धान लेकर आया हूं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में इसका सभी भाव नहीं मिल पाता है। यहां 2800 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम, उल्हेड़ी, मुजफ्फरनगर यूपी
हम किसानों के साथ हैं, सरकार को मांगे मान लेनी चाहिए। आज का इंतजार तो कुछ भी नहीं, चाहे कितना भी इंतजार करना पड़े, कर लेंगे। लेकिन तीन कानून वापस होने चाहिए।
अनवार, उल्हेड़ी, मुजफ्फरनगर यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed