फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Flood water wreaks havoc, teenager dies due to drowning in pond in Karnal, minor riding bicycle with friend

बाढ़ के पानी का कहर: करनाल में तालाब में डूबने से किशोर की मौत, दोस्त के साथ साइकिल चला था नाबालिग

Sat, 15 Jul 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jul 2023 10:52 AM IST
सार

हरियाणा में बाढ़ का पानी जमकर कहर बरपा रहा है। करनाल में बाढ़ के पानी से तालाब का जल स्तर बढ़ गया था। जिसमें किशोर की डूबने से मौत हो गई।  

विज्ञापन
Flood water wreaks havoc, teenager dies due to drowning in pond in Karnal, minor riding bicycle with friend
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के रसूलपुर कलां में बाढ़ के कारण तालाब भी जलमग्न हो गए है। शुक्रवार देर शाम को किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद किशोर के शव को बाहर निकाला जा सका। किशोर के तालाब में डूबने के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्हें डर है कि कहीं और अनहोनी न हो जाएं। ऐसे में लोगों ने पुलिस-प्रशासन से पानी की निकासी और लोगों के बचाव की मांग की है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
शुक्रवार शाम को घर के बाहर 13 साल का सावन अपने दोस्त के साथ साइकिल चला रहा था। साइकिल चलाते हुए दोनों किशोर तालाब के नजदीक पहुंच गए। जलभराव के चलते तालाब का पता नहीं चल सका। साइकिल के साथ सावन तालाब में गिर गया, जबकि उसका दोस्त तालाब के बाहर गिरा। पानी के बहाव के कारण सावन को तालाब में डूबता देख दोस्त ने शोर मचाया।
विज्ञापन


डूबे हुए किशोर को नहीं बचा सकी एनडीआरएफ
जिसके बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर डूबे हुए किशोर को नहीं बचा सके। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने किशोर के शव को बाहर निकाला। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed