फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing accused arrested

पिता के साथ था रुपये का लेन देन, बेटे ने साथियों के साथ मिलकर चलाई थी सिंगला के घर पर गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
firing accused arrested
आईजी कार्यालय के समीप सेक्टर-8 में राइस मिलर सुभाष सिंगला के घर पर गोलियां बरसाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस की सीआईए-वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने कार और दो पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिसका वारदात में प्रयोग किया गया था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि बहादुरगढ़ के एक आरोपी के पिता आढ़ती हैं। उनका सुभाष सिंगला के साथ करोड़ों रुपये का लेन देन था, जिसे लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। दूसरी ओर सुभाष सिंगला का कहना है कि उन्होंने सभी रुपये चुका दिये थे। वह उनके बड़े भाई की मौत के मामले में गवाह हैं। इस कारण आरोपी ने उनके घर पर गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

सीआईए-वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि चार जनवरी की सुबह करीब साढ़े छह बजे काले रंग की कार में सवार होकर बदमाशों ने सुभाष चंद सिंगला निवासी सेक्टर-08 के घर पर 16 राउंड फायरिंग की थी। मामले में सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जांच के लिये उप निरीक्षक रमेश चंद की अध्यक्षता में टीम बनाई गई और साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपी सचिन पुत्र राजबीर निवासी सेक्टर-06 बहादुरगढ जिला झज्जर, प्रदीप निवासी सुडाना थाना कलानौर जिला रोहतक, हर्ष निवासी गांव टीकरी कलां थाना मुण्डका दिल्ली को नमस्ते चौक करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल आई-20 गाड़ी ब्लैक कलर और दो देशी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला दिल्ली में दर्ज है, जिसमें आरोपी जमानत पर बाहर चल रहा था। वहीं प्रदीप के खिलाफ पहले भी हत्या, लूट व डकैती के मामले जिला सोनीपत व रोहतक में दर्ज है।
विज्ञापन

करनाल नंबर की है कार, वकील का लगा है स्टीकर, पुलिस छुपा रही नाम!
तीनों बदमाशों ने जिस आई-20 कार में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया है। वह कार करनाल की है और उस पर किसी वकील का स्टीकर लगा है। हालांकि पुलिस ने कार मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं मामला चार लोगों के खिलाफ दर्ज है लेकिन पुलिस ने अभी तीन ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये का नहीं है कोई मामला, केस में गवाह होने के कारण चलाई गोली
सुभाष सिंगला ने बताया कि उसके भड़े भाई का आरोपी सचिन के पिता के साथ पांच करोड़ रुपये का लेन देन का मामला था। उसके भाई ने चेक द्वारा सभी रुपये दे दिये थे। 2017 में उनके बड़े भाई ने प्रेम प्लाजा में आरोपी के पिता से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में वह गवाह है। यही कारण है कि आरोपी सचिन ने उन्हें जान से मारने के लिये उनके घर पर गोलियां चलाई हैं। कोरोना के कारण अभी तक उस केस में उनकी गवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed