{"_id":"673917e783bb83839a035b74","slug":"driver-federation-raised-various-demands-karnal-news-c-18-knl1008-520814-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ड्राइवर फेडरेशन ने उठाई विभिन्न मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ड्राइवर फेडरेशन ने उठाई विभिन्न मांगें
विज्ञापन
ड्राइवर फेडरेशन ने उठाई विभिन्न मांगें
- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर फेडरेशन का 10वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन इंद्री में आयोजित किया गया। अधिवेशन में 20 राज्यों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक रामकुमार कश्यप को कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मुख्य मांगों का एक मांगपत्र सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार मौर्य ने कहा कि ड्राइवर का नाम बदलकर सारथी रखा जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा उनका भी मानदेय दूसरे अधिकारियों के बराबर हो। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, चंद्रपाल शर्मा, भ्रम सिंह शास्त्री, नवीन कुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
वाहन चालक को वाहन सारथी संबोधन दिया जाए। वाहन चालकों का 20 लाख का बीमा विभाग द्वारा किया जाए। समस्त वाहन चालकों को सरकारी प्लाॅट दिए जाए। करोना काल में कार्यरत रहे समस्त चालकों के एक से 18 माह का रोका गया महंगाई भत्ता भुगतान किया जाए। समस्त राज्य सरकार द्वारा 15 साल पुराने वाहनों के स्थान पर नए सरकारी वाहन लिए जाएं। सरकारी गाड़ियों के लिए टोल फ्री व्यवस्था की जाए।