फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District level swimming competition on 12th at Karna Stadium

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 12 को

Sat, 07 Jun 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
District level swimming competition on 12th at Karna Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला तैराकी संघ की ओर से 12 जून को कर्ण स्टेडियम के स्विमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल जिला के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।
संघ के संयुक्त सचिव व कर्ण स्टेडियम के मुख्य तैराकी कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि एक इवेंट में चार प्रतिभागी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराक 10 जून तक शाम पांच बजे से पहले अपनी एंट्री कर्ण स्टेडियम में निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज करा सकते है। 12 जून वीरवार को यह प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम के पूल में सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से प्रतिभागियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 18 वर्ष या इससे ऊपर के 2007 से पहले जन्मे खिलाड़ी, वहीं जूनियर वर्ग में ग्रुप एक में 15-17 आयु के बीच के तैराक व ग्रुप दो में 13 से 14 आयु वर्ग के बीच के तैराक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सब जूनियर वर्ग में ग्रुप तीन में 11 से 12 आयु के बीच के खिलाड़ी, ग्रुप चार में नौ से 10 आयु वर्ग के बीच के खिलाड़ी, ग्रुप पांच में सात से आठ आयु वर्ग के बीच के खिलाड़ी और ग्रुप छह में छह वर्ष या इससे कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।


स्पर्धा में भाग लेने के नियम व शर्तें
- प्रतिभागी करनाल का मूल निवासी हो, उसके पास जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व स्कूल आई कार्ड अवश्य हो। प्रतियोगिता में 18 या उससे ऊपर के आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। एक तैराक ज्यादा से ज्यादा पांच इवेंट भाग ले सकता है। प्रतिभागी निर्धारित स्वीमिंग कास्टूम, कैप व चश्मा पहन सकता है। सभी इवेंट स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार होंगे।

आयु समूह अनुसार यह होंगे मुकाबले
इवेंट

सीनियर

जूनियर (ग्रुप एक व दो)

सब जूनियर (ग्रुप तीन से छह)
फ्री स्टाइल
50 व 100 मीटर
50,100 व 200 मीटर

50,100 व 200 मीटर
बैक स्ट्रोक

50 मीटर

50 व 100 मीटर

50 व 100 मीटर
ब्रेस्टस्ट्रोक
50 मीटर

50 व 100 मीटर

50 व 100 मीटर
बटरफ्लाई स्ट्रोक 50 मीटर

50 व 100 मीटर

50 व 100 मीटर
एकल मिडले
200 मीटर

200 मीटर


200 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed