{"_id":"844a6a6aa005a0badb90adbdcf767dfe","slug":"iti-student-attack-severe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के छात्र पर हमला, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई के छात्र पर हमला, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में प्रथम वर्ष के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईटीआई के छात्र पृथ्वीराज चौहान (18) सोमवार को संस्थान में ही था। उस पर कुछ संस्थान के छात्रों और कुछ बाहरी युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। छात्र के पिता रणबीर चौहान वासी घरौंडा ने बताया कि पता चला है कि 31 दिसंबर को संस्थान में ही आपस में छात्रों की बहस हो गई थी।
विज्ञापन
उसी रंजिश में पृथ्वी राज पर हमला किया गया है। संस्थान के तीन छात्र और बाहरी सात आठ युवकों ने मिलकर हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन