{"_id":"6454d93a934258c8cf09a5d7","slug":"child-fell-into-the-pond-in-karnal-accident-happened-in-bada-village-of-kunjpura-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: साइकिल का पहिया निकालते हुए तालाब में गिरा बच्चा, कुंजपुरा के बड़ा गांव में हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: साइकिल का पहिया निकालते हुए तालाब में गिरा बच्चा, कुंजपुरा के बड़ा गांव में हुआ हादसा
Fri, 05 May 2023 03:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 May 2023 03:53 PM IST
सार
कुंजपुरा थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी साढ़े तीन साल का नक्श अपने नाना के पास तीन साल से रह रहा था। परिजनों के अनुसार वीरवार शाम को बच्चा साइकिल के पहिये के साथ खेलता हुआ घर से निकल गया। गांव में ही जोहड़ में सूखी पत्ती पर उसका पहिया गिर गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के कुंजपुरा थानाक्षेत्र के बड़ा गांव में वीरवार शाम को साढ़े तीन साल का बच्चा साइकिल के पहिए से खेलता हुआ जोहड़ में डूब गया। जब बच्चा घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गांव में तलाश की, मगर बच्चे के बारे में पता नहीं चल सका। तलाश करते हुए परिजन जोहड़ के पास पहुंचे। अचानक परिजनों को वह साइकिल का पहिया जोहड़ में दिखाई दिया। जिस पहिए को लेकर बच्चा घर से निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जोहड़ में बच्चे की तलाश की तो उसका शव मिला।
विज्ञापन
लोगों ने जोहड़ में साइकिल का पहिया देखने के बाद बच्चे की तलाश की
कुंजपुरा थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी साढ़े तीन साल का नक्श अपने नाना के पास तीन साल से रह रहा था। परिजनों के अनुसार वीरवार शाम को बच्चा साइकिल के पहिये के साथ खेलता हुआ घर से निकल गया। गांव में ही जोहड़ में सूखी पत्ती पर उसका पहिया गिर गया। बच्चे को लगा कि यहां पर पानी नहीं है और वह सूखी पत्ती पर चढ़ गया, मगर जोहड़ में काफी दलदल थी। पहिया निकालते हुए वह जोहड़ के अंदर दलदल में डूब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गांव में बच्चे के डूबने की भनक किसी को नहीं लगी। जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी तलाश की। गांव के लोगों से भी पूछा, मगर बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में परिजनों ने पहिये के जरिए बच्चे की तलाश की। पता चला कि जोहड़ में साइकिल का पहिया पड़ा हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में जोहड़ में पहिये के आसपास बच्चे की तलाश की। जिसके बाद लोगों को दलदल में बच्चे का शव मिला। शव मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन