फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   brother in law and sister in law consumed poison Due to old family dispute in Karnal, woman died

करनाल: पहले गला दबाकर भाभी की हत्या, फिर देवर ने खुद निगला जहर, हालत गंभीर

Mon, 02 Oct 2023 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 02 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

अस्पताल में उपचार के दौरान रूपा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
brother in law and sister in law consumed poison Due to old family dispute in Karnal, woman died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के निसिंग थानाक्षेत्र के औंगद में घरेलू विवाद के चलते पहले देवर ने गला दबाकर भाभी की हत्या कर दी। गंभीर हालत में बाइक से कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद देवर ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


घरौंडा थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर-नौ बडवाला निवासी रमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार में दो भाई और तीन बहन है। जिसमें बड़ी बहन रूपा की शादी 15 साल पहले निसिंग थानाक्षेत्र के गांव औंगद निवासी राजेश के साथ हुई थी। बहन रूपा की 12 वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन


आरोप है कि रूपा का पति राजेश और उसका भाई शराब पीते थे। बहन जब भी विरोध करती थी तो परिवार में झगड़ा हो जाता था। एक अक्तूबर को भाई रमन को सूचना मिली की उसकी बहन का परिवार में झगड़ा हो गया है। झगड़े में बहन को अस्पताल लेकर गए है। जिसके बाद भाई रमन अपने परिवार के साथ कल्पना चावला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में उपचार के दौरान रूपा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बयान में मृतक महिला की बेटी ने हत्या के मामले का खुलासा किया। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रूपा और चाचा प्रवीण का एक अक्तूबर शाम करीब सात बजे झगड़ा हो गया था। जिसके बाद चाचा ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी।

उसके बाद चाचा बाइक पर मां को लेकर अस्पताल चला गया। करीब एक घंटे बाद आरोपी चाचा घर वापस आया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। लोगों ने जब हालत बिगड़ी देखी तो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आरोपी चाचा का उपचार चल रहा है।


ससुराल के लोग पहले भी कर चुके मारपीट
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि रूपा के साथ उसके पति राजेश, देवर प्रवीण और सास सुमित्रा ने पहले भी कई बार मारपीट की। उसको घर में परेशान किया जाता था। कई बार महिला ने फोन पर अपने भाई को आपबीती भी बताई। घर में रोजाना के क्लेश के चलते वह परेशान रहती थी। विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed