फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   व्यापारी को गोली मारने का मामला : बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

व्यापारी को गोली मारने का मामला : बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 03 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी को गोली मारने का मामला : बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। बीती रात मशहूर पकौड़ा विक्रेता पर खुलेआम हुई फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी हुई है। शनिवार की सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे तीनों हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करनाल। जीटी रोड पर रेलवे रोड चौक के पास प्रिंस तोता राम के नाम से पकौड़े की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे तोता राम पकौड़े की दुकान का मालिक प्रिंस घर जाने की तैयारी में था। तभी तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे और दुकान के बाहर खड़े प्रिंस के साथ मारपीट करते हुए उस पर रिवाल्वर तान दी और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब आधा मिनट के दौरान बदमाशों ने पांच फायर किए। प्रिंस के पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ले ली और छानबीन शुरू कर दी। शनिवार की सुबह पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पकौड़ा विक्रेता प्रिंस की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी तक हमले के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात को लेकर पुलिस गंभीर है और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed