फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मामा के पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर गला दबाकर कर दी हत्या

मामा के पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर गला दबाकर कर दी हत्या

Sun, 14 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मामा के पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर गला दबाकर कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा के घर आई पांचवीं कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा के साथ मामा के पड़ोसी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने मामले से बचने के लिए उसके शव को गांव के बाहर बोरी में बंद कर डस्टबिन के नीचे छुपा दिया। तीन दिन बाद छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में ग्रामीणों को मिला। इससे पहले, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 9 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया हुआ था। आरोपी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

माता-पिता की मृत्यु के बाद चाचा-चाची के पास रहे रही थी बच्ची
बच्ची के माता-पिता की मृत्यु करीब छह साल पहले हो गई थी। बच्ची गांव के ही सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने चाचा-चाची के पास रह रही थी। 8 अप्रैल को बच्ची के चाचा का छोटा साला उस बच्ची को अपने गांव में लेकर गया था। इसके बाद 9 अप्रैल को बच्ची दोपहर दो बजे लापता हो गई थी। परिजनों ने आस-पास बच्ची को तलाश, लेकिन वह नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अप्रैल से बच्ची लापता थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार गांव के बाहर डस्टबिन के नीचे बंद बोरी में बच्ची का शव मिला। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कुंजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed