फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पक्के पुल पर प्रसाद बांटने के लिए आई अपनी भतीजी के घर आई थी महिला, गांव के बाहर मिला शव

पक्के पुल पर प्रसाद बांटने के लिए आई अपनी भतीजी के घर आई थी महिला, गांव के बाहर मिला शव

Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पक्के पुल पर प्रसाद बांटने के लिए आई अपनी भतीजी के घर आई थी महिला, गांव के बाहर मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल (घरौंडा)। गांव भरतपुर में अपनी भतीजी से मिलने आई महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर एक किरियाने के दुकान के समीप मिला। वीरवार सुबह महिला का शव देखकर लोगों ने सूचना तुरंत घरौंडा थाना पुलिस को दी।
घरौंडा थाना पुलिस सहित सीआईए-वन भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मामले की जांच की और एफएसएल टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में सीआईए-वन व थाना पुलिस टीम जांच कर रही है। महिला का मोबाइल फोन भी गायब है।
विज्ञापन


पक्के पुल पर प्रसाद बांटने के लिए आई थी सुनीता
सोनीपत के गांव झंडीपुर निवासी मृत महिला के भाई विनोद ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन 27 वर्षीय सुनीता की शादी पानीपत के गांव रजापुर में कुलदीप के साथ की थी। वीरवार को सुनीता को पक्के पुल पर प्रसाद बांटना था। इस लिए वह अपनी ससुराल रजापुर से शाम पांच बचे भरतपुर भतीजी पूनम के घर आई थी। वहां वह दो घंटे रुकी, इस दौरान उस पर फोन आया और वह भतीजी पूनम से बोली की वह दूसरी भतीजी कविता के घर सदरपुर जा रही है। शाम सात बजे वह पूनम के घर से निकल गई। सुबह उसकी बहन का शव गांव भरतपुर के बाहर एक किरियाणे की दुकान के समीप मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता के मोबाइल पर बार-बार आ रहे थे फोन, उसी से खुलेगा ब्लाइंड मर्डर का राज
भरतपुर निवासी मृतक सुनीता की भतीजी पूनम ने बताया कि उसकी बुआ शाम को पांच बजे उसके पास आई थी। जब वह दोनों घर में बैठकर बात कर रहीं थीं तो बार-बार उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ रहा था। उसने बुआ से पूछा भी कि किसका फोन आ रहा है, लेकिन उन्होंने बताया नहीं। इसके बाद शाम सात बजे बुआ बोली कि वह सदरपुर कविता के घर जा रही हैं। इतना कहते ही उसकी बुआ घर से चली गईं।

बाजू पर बंधा मिला परना
पुलिस के अनुसार सुनीता के शरीर पर किसी प्रकार के घाव का निशान नहीं था। उसकी बाजू पर एक केसरी रंग का परना बंधा हुआ था। जो आरोपी का हो सकता है। पुलिस का अनुुमान है कि महिला की मौत गला दबाकर की गई है। मौत के कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



महिला सुनीता के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मोबाइल अभी बरामद नहीं हुआ है। इस मामले की जांच के लिए सीआईए-वन व थाना पुलिस की एक टीम कर रही है। जल्द ही आरोपी का काबू कर लिया जाएगा।-दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed