{"_id":"6095af808ebc3edca51c5430","slug":"covid-home-care-support-center-started-in-karnal-karnal-news-knl692805172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में बने कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर पर मरीजों को नहीं होनी चाहिए परेशानी- डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में बने कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर पर मरीजों को नहीं होनी चाहिए परेशानी- डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 119
पंचायत भवन में कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर शुरू
- मौजूद रहेंगे ऑक्सीजन सुविधा के साथ हैं 20 बेड
- डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंचायत भवन में बनाए गए कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर शुरू हो गया है। यहां 20 बेड की व्यवस्था की गई है, इन बेडों के साथ मरीजों की सुविधा के लिए 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 6 ऑक्सीजन सिलिंडर भी रखवाए गए है। शुक्रवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निरीक्षण किया और वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें।
यह कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर सभी चिकित्सा सुविधाओं से युक्त है। कोविड पॉजिटिव मरीज जोकि होम आइसोलेटेड है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है तो उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत पंचायत भवन में बनाए गए सपोर्ट सेंटर में दाखिल किया जाएगा। इस मौके पर करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा, केसीजीएमसी के निदेशक डॉ जगदीश दुरेजा, उप सिविल सर्जन डॉ नरेश करड़वाल, डॉ रविन्द्र संधू, जिला आपदा प्रबंधन के आरओ शब्द दयाल उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने बताया कि पंचायत भवन में बनाए गए कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर में मरीजों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर तथा थर्मामीटर की व्यवस्था भी की गई है। सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र संधू को बनाया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी डीएफएससी निशांत राठी को बनाया गया है। इस सेंटर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिनके लिए 6 डॉक्टर, 6 स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। अगर मरीज की तबीयत बिगड़ जाती है तो उसे तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, हिना बैंक्वेट हॉल में बनाए जा रहे 100 बेड के कोविड होम केयर सपोर्ट सेंटर का भी उपायुक्त ने निरीक्षण किया।